फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्टेशन के वेटिंग रूम पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यमुनानगर जगाधरी स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है। जिसके लिए करीब डेढ़ साल से निर्माण चल रहा था।
अब निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन स्टेशन पर लोगों को इन आधुनिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चूंकि यहां पर निर्माण तो करवाया दिया गया है, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। हालात ऐसे हैं कि स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो-दो वेटिंग रूम होने के बावजूद यात्रियों को प्लेटफार्म पर खुले में ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चूंकि इन वेटिंग रूम पर 24 घंटे ताला लगा रहा है। वहीं, इन दिनों कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं, यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। चूंकि निर्मित वेटिंग रूम पर ताले लगे हैं। ऐसे में यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म पर ठिठुरना पड़ रहा है। रात को ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है जबकि सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।
यात्री ठंड में प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर है। इस बारे यात्रियों को अधिकारियों से भी सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। वे वेटिंग रूम के बारे सवाल करते हैं तो हमेशा बंद रहने का जवाब मिलता है। ऐसे में यात्री रात को ठंड में ठिठुरते रहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ जानकारी होने के बावजूद अधिकारियों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। यह व्यवस्था यात्रियों को ज्यादा परेशान कर रही है।

ठेकेदार ने हैंडओवर नहीं किए वेटिंग रूम
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर बने वेटिंग रूम आधुनिक सुविधाओं से युक्त किए गए हैं। योजना के तहत करवाए निर्माण कार्यों के दौरान इन वेटिंग रूम दोबारा से बनाए गए हैं। जिसमें सीसीटीवी के साथ वाई-फाई भी लगाया गया है। परंतु निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
दोनों वेटिंग रूम 24 घंटे बंद रहते हैं। यात्री इसके बारे जब पूछताछ कर्मी, स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षक इसके बारे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं देते हैं। अधिकारियों के अनुसार वेटिंग रूम बनकर तैयार हो चुका है लेकिन लोगों के लिए यह खोला नहीं किया गया है। ठेकेदार ने अभी तक वेटिंग रूम हैंडओवर नहीं किए हैं। इसकी चाबियां ठेकेदार के पास है।
विज्ञापन


वर्जन
इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। इसके बारे पता करवाया जाएगा। टीम भेजकर निरीक्षण करवाया जाएगा। यदि काम पूरा हो चुका है तो यह यात्रियों के लिए खुलवाए जाएंगे। इसमें ठेकेदार की लापरवाही सामने आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें