यमुनानगर। जगाधरी-बिलासपुर रोड पर मंगलवार देर शाम जटेहड़ी गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक जींद के हैट गांव निवासी 20 वर्षीय दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंपनी के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। दीपक चार बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। बुधवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के दमतान गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी की नारायणगढ़ स्थित स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस ब्रांच में काम करते हैं। उसके साथ जींद के ही सफीदो क्षेत्र के हैट गांव निवासी 20 वर्षीय दीपक भी काम करता था।
मंगलवार को कंपनी की यमुनानगर स्थित एक होटल में मीटिंग थी। मीटिंग में भाग लेने के लिए वह, दीपक और अन्य कर्मी कंपनी के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर संकित के साथ अलग-अलग बाइकों पर आए थे। देर शाम वे सभी बाइकों पर वापस नारायणगढ़ लौट रहे थे। दीपक अलग बाइक पर था। एक बाइक पर असिस्टेंट मैनेजर संकित, उनका साथी करनाल के इंद्री क्षेत्र के गुडा गांव निवासी सचिन व बाकी अन्य बाइकों पर थे।
जब वे बिलासपुर रोड पर जटेहड़ी गांव के शिव मंदिर के नजदीक पहुंचे तो सामने से गन्ने से लदा हुआ ट्रक आया। आरोपी ट्रक चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए सीधी टक्कर दीपक की बाइक में मार दी। टक्कर लगने से दीपक सड़क पर गिर गया। ट्रक के दोनों पहिए दीपक को कुचलते हुए निकल गए।ट्रक आता देख ब्रांच मैनेजर संकित व सचिन ने बाइक सड़क किनारे खेत में उतार दी।
इससे वे दोनों हादसे में बाल बाल बच गए जबकि दीपक के शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। छछरौली थाना प्रभारी रोहताश का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बिलासपुर रोड पर जटेहड़ी गांव के पास हादसे में हुई युवक की मौत के बाद उसके साथी के बयान दर्ज करत
बिलासपुर रोड पर जटेहड़ी गांव के पास हादसे में हुई युवक की मौत के बाद उसके साथी के बयान दर्ज करत
बिलासपुर रोड पर जटेहड़ी गांव के पास हादसे में हुई युवक की मौत के बाद उसके साथी के बयान दर्ज करत