फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती नगर में दुकानदारों द्वारा उड़ाई जा रही है नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार सरस्वती नगर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सरस्वती नगर जहां जिला प्रशासन ने कोरोना वायर्स के चलते बाजारों में ओड - इवन का नियम लागू किया है ताकि बाजारों में भीड़ न हो और लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें। वहीं सरस्वती नगर में दुकानदारों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वैसे तो सरस्वती नगर में प्रशासन ने दुकानों पर नंबर लगा दिए गए थे, लेकिन कुछ दुकानदार इन नियमों को मान नहीं रहे है। कुछ दुकानदारों की दुकान के साथ गोदाम बने हुए है। जिसमें एक दुकान पर 1 नंबर तो दूसरी पर 2 नंबर लगवा कर दुकानदार रोजाना अपनी दुकाने खोल रहे है। जिसके चलते बाजार में भीड़ रहती है। इसको लेकर बाजार में अन्य दुकानदारों में रोष व्यापत है। इनका कहना है कि थाना छप्पर व रेलवे स्टेशन के पास ओड इवन का कोई नियम लागू नहीं किया जा रहा है। जबकि यह सरस्वती नगर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां सारा दिन बाजार खुला रहता है। जबकि सरस्वती नगर से बड़ी मार्किट थाना छप्पर कि है वही सरस्वती नगरवासियो ने प्रशासन से अपील की है कि इन समस्याओं का समाधान किया बॉक्स क्या कहते है सरपंच ग्राम पंचायत : सरस्वती नगर के सरपंच राकेश कुमार का कहना है जब दुकानों की मार्किंग की गयी थी। तब दुकानें बंद थी। इस बारे नहीं पता था की यह दुकान है या गोदाम है, लेकिन अब लोगों की तरफ से शिकायत आई थी। जिस पर नायब तहसीलदार को सूचित कर दिया था। जिस पर उन्होंने पटवारी को नियुक्त किया है। वह अब इसकी जांच करेंगे। वर्जन इस बारे सरस्वती नगर के तहसीलदार रविंदर शर्मा ने बताया की सभी दुकानों पर मार्किंग कर दी गयी है। अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ करवाई की जाएगी। उसका चालान किया जायेगा। एसडीएम दर्शन लाल बिश्नोई ने बताया की अगर ऐसा दुकानदार जांच में पाया जाता है तो उसकी जांच करके उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें