फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाप तोल विभाग अधिकारी ने नौ दुकानों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर लॉकडाउन के दौरान बहुत से दुकानदारों ने ग्राहकों से उत्पादों के मनचाहे दामों को वसूलना शुरू कर दिया था। ग्राहकों की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा नाप तोल विभाग की टीम को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया। जिसके चलते नाप तोल विभाग अधिकारी दुकानों पर जाकर निरंतर जांच कर रहे हैं और ग्राहकों से मनचाहे दाम वसूलने वालों के चालान कर इसकी रिपोर्ट अंबाला में संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं। नाप तोल विभाग अधिकारी राज कुमार बाली ने बताया कि वह जिले के दमोपुरा, बिलासपुर व बूडिया क्षेत्रों में अब तक जांच कर चुके हैं। जांच के दौरान उन्होंने 9 दुकानों के चालान किए। उन्होंने बताया कि यह वे दुकानें थी जिनमें एमआरपी से ज्यादा दामों पर सामान बेचा जा रहा था और जिन दुकानों पर सरकार द्वारा जारी प्राइस लिस्ट नहीं लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दमोपुरा में एक, बिलासपुर के चार और बूडिया की चार दुकानों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुढ़िया के एक मेडिकल स्टोर पर मास्क भी महंगे दामों पर बेचे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बुडिया, बिलासपुर में दुकानों के चालान किए गए हैं। इनकी रिपोर्ट अंबाला सहायक नियंत्रक विपिन शर्मा को भेज दी गई है। आगे की जो भी कार्यवाही होगी, उनके द्वारा ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक दुकानदार पर कम से कम 10 हजार रुपए का जुर्माना होना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जिले में अगर कोई दुकानदार किसी से भी तोल भाव में हेरा फेरी करता है तो वे इसकी शिकायत करें। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें