फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन से पहले ही पदाधिकारियों ने लगा दिया कांग्रेस के इंटक भवन पर ताला

Sun, 06 Oct 2019 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
इंटक कार्यालय में ताला लगा होने के कारण परमीशन देखने आई टीम से बात करते हुए निर्मल चौहान । - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल चौहान को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करना है, लेकिन एक दिन पहले ही पदाधिकारी इंटक कार्यालय पर ताला लगाकर चले गए। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी का कॉल भी नहीं उठाया और कुछ देर बाद अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। निर्मल चौहान ने गेट पर ही दरी बिछा ली और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति में जुट गई।

विज्ञापन


उन्होंने कुमारी सैलजा को भी इसकी जानकारी भिजवाई। निर्मल चौहान का कहना है कि वह जमीन से जुड़ी हुई पार्टी की एक कार्यकर्ता हैं। इसी की बदौलत कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यमुनानगर सीट से टिकट दी है। जिससे कुछ दिग्गज नाराज हो गए हैं। महिला होने के चलते वे सोचते हैं कि मैं उनके दबाव में आ जाऊंगी। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और मैं बरामदे में बैठकर ही अपना कार्यालय चला सकती हूं। क्योंकि क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें हैं और उनकी उम्मीदों पर मुझे खरा उतरना है।

दो दिन पहले बनी थी उद्घाटन की योजना
कांग्रेस प्रत्याशी इंटक कार्यालय में ही चुनावी कार्यालय बनाते आ रहे हैं। यह काफी पुराना भवन है और विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक चुनावी गतिविधियां की जातीं हैं। प्रत्याशी का चुनावी कार्यालय भी बनाया जाता है। कांग्रेस का कोई ऑफिशियल चुनाव कार्यालय नहीं है। निर्मल चौहान दो दिन से यहां कार्यालय के उद्घाटन की प्लानिंग बना रहीं थी। ऐसे में वह शनिवार सुबह 10 बजे टैंट व अन्य सामान लेकर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। जिस पर उसने पदाधिकारियों को फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन


कार्यालय खुला नहीं, परमिशन देखने पहुंचे अधिकारी
निर्मल चौहान अभी कार्यालय खोलने की जद्दोजहद में लगी थी, इसी दौरान चुनाव आयोग की टीम परमिशन के बारे में जानकारी लेने इंटक भवन पहुंची। जहां अधिकारी ने निर्मल चौहान से परमिशन दिखाने के बारे में पूछा। कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि उन्होंने परमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन डाली हुई है और 72 घंटे के भीतर परमिशन मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें