फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Thu, 19 Jun 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का वीरवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड एक, द्वारिकापुरी जगाधरी, अर्जुन पार्क, दुर्गा गार्डन, सेक्टर-17 में विभिन्न जगहों में पहुंचने पर स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताईं।
कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इसी प्रकार से प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने का काम किया है, जिससे विशेष कर गरीब महिलाओं को बहुत ही राहत मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में ही डीएपी बनाने के कारखाना लगाने का निर्णय लिया। पहले डीएपी खाद विदेश से ही आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती की जोत कम होने के चलते प्रधानमंत्री ने किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद अंकित गोयल, पार्षद अरुण कुमार, अपूर्व पार्षद संजय राणा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रभा सागर जड़ौदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा नेता अशोक मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें