फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा करेगी संकल्प सभाएं : जिलाध्यक्ष

Thu, 19 Jun 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों के अवसर पर भाजपा की जिला कार्यकारिणी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर लोगों को साथ लेकर योग करें और योग के प्रति जागरूक करें। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर सभी बूथ केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर डा. मुखर्जी के जीवन और बलिदान के बारे में लोगों को बताएं। 23 जून से छह जुलाई तक चौपाल, मोहल्ला बैठक और संकल्प सभाएं की जाएंगी। इन दिनों में सेवा के कार्य करें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें