फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आठ साल में पकड़ी गई लाखों रुपये की शराब का होगा निस्तारण

Sun, 22 Dec 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आबकारी विभाग की ओर से जब्त की गई शराब को जल्द नष्ट किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल विभाग के गोदाम में करीब आठ साल तक की गई कार्रवाई में जब्त शराब है। निस्तारण के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके बाद एक कमेटी का गठन कर शराब को नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की ओर से अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर कार्रवाई कर शराब की खेप को जब्त किया जाता है। उसे कब्ज में लेकर आबकारी विभाग के गोदाम में रखा जाता है। पिछले आठ साल में विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में बरामद शराब गोदाम में रखी है। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक मानी जा रही है। विभाग के गोदाम में इतनी शराब है कि गोदाम भी फुल हो चुका है। जिसे देखते हुए शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गोदाम में रखी हुई शराब को उसकी मुकदमे के हिसाब से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार करने के बाद मुख्यालय को भेजी जाएगी। जहां से आदेश जारी होने के बाद शराब की खेप को नष्ट करने पर विभागीय कमेटी का गठन होगा। जिसके निर्देशन में शराब की खेप को नष्ट कर दिया जाएगा।

जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शराब को नष्ट करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जा रही है। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें