फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुशासन की पहलों पर जिला स्तरीय कार्यशाला 23 को

Sun, 22 Dec 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सुशासन सप्ताह के तहत जिले में चल रहे प्रशासन गांव की ओर अभियान में ग्रामीण विकास पर फोकस करते हुए लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसके तहत 23 दिसंबर को लघु सचिवालय सभागार में सुशासन प्रथाओं व पहलों पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होगा। साथ ही 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार, वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शिरकत करेंगे। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि कार्यशाला में सार्वजनिक सेवा वितरण, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, शिकायत निवारण, सार्वजनिक कार्य के क्षेत्रों में किए कार्यों की उपलब्धियां दर्शायी जाएंगी और ग्रामीण विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर विचार साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें