फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयंस क्लब ने 200 जरूरतमंदों को बांटे घर पर बने कपड़े के मास्क

विज्ञापन
भोजन व मास्क बांटते लायंस क्लब के सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लायंस क्लब यमुनानगर-जगाधरी ने 200 जरूरतमंदों को घर पर बने हुए कपड़े के मास्क बांटे। साथ ही क्लब द्वारा 900 जरूरतमंदों को भोजन भी वितरित किया गया। क्लब प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में क्लब जरूरतमंदों को भोजन, दवाइयां उपलब्ध करवा रहा है। शहर में दवाई का स्प्रे करवाने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि लाकडाउन शुरू होते ही उन्होंने जरूरत मंदो को खाना खिलाने की एक मुहिम चलाई थी, जिसके तहत क्लब रोजाना 900 से अधिक लोगों को रोजाना भोजन उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में 5000 कपड़े के मास्क बनाकर लोगों को वितरित किए जाएंगे। उसके बाद जरूरत के हिसाब से और मास्क बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी इस मुहिम में लायंस क्लब के रणबीर सिंह, सुभाष महाजन, निपुण गुप्ता, विपिन सेठी व सुशील सेठी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें