फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्डलाइन ने कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया

विज्ञापन
अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करती चाइल्ड हेल्पलाइन निर्देशिका अंजू बाजपेई। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर चाइल्डलाइन 1098 ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को सतर्क व जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया। जिसको चाइल्डलाइन की निदेशिका डॉ अंजू बाजपाई ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाना ही काफी नहीं है। उन लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करना भी बहुत जरूरी है। इस बारे में जानकारी देते हुए चाइल्डलाइन के समन्वयक भानू प्रताप ने बताया कि इस जागरूकता अभियान की जरूरत इसलिए महसूस हुई कि जब भी किसी कॉल पर किसी एरिया में चाइल्डलाइन की टीम राहत सामग्री व खाना इत्यादि लेकर पहुंच रही थी तो टीम के सदस्य ये देख रहे थे कि ज्यादातर लोगों इस महामारी के बारे में कुछ नहीं पता, ना हीं वें किसी प्रकार से खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहें हैं। चाइल्डलाइन के सदस्य ये देख कर परेशान हो रहे थे कि इन लोगों के बच्चे भी इसी प्रकार से असुरक्षित घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए चाइल्डलाइन ने ये योजना बनाई की कि किसी कॉल पर चाइल्डलाइन की टीम किसी एरिया में राहत पहुंचाने जाएगी। साथ ही लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक भी करेगी। इसके लिए चाइल्डलाइन टीम उन प्रचार माध्यमों का सहारा लेगी जिनसे लोग जागरूक भी हों और वे सामाजिक दूरी भी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें