फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब ने संकट की घड़ी में 45 हजार जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन

विज्ञापन
जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते क्लब सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर लायंस क्लब ने संकट की घड़ी में शहर के करीब 45 हजार जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि क्लब के सदस्य लॉकडाउन के पहले दिन से जरूरतमंदों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्लब के स्वयंसेवक राहुल सेठी, रिदम, दलीप, पंकज, वासु, कन्हैया पार्थ पूरी व कृष ने शहर में दवाइयों का स्प्रे करके 20,000 से अधिक घरों, झुग्गी झोपड़ियों, शिक्षण संस्थानों व कुष्ठ आश्रम इत्यादि में सेनिटेशन का कार्य किया तथा 5 हजार से अधिक जरूरतमंदों को घर के बने कपड़े के मास्क बांटे। इसके अलावा इस दौरान 32 लोगों को मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराई गई तथा 4 हजार से अधिक लोगों की थर्मल स्कैनर के माध्यम से स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा आंशिक लॉकडाउन खोलने के कारण तथा दुकानों आदि को खोलने की अनुमति देने के कारण सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा कल से भोजन वितरण का कार्य बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा दी जाने वाली बाकी सभी सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में उन्हें क्लब सदस्य रणबीर सिंह, पलविंदर सिंह, सुभाष गुप्ता, निपुण गुप्ता, गगन तलूजा, विपिन सेठी, सुशील सेठी, शान बिंद्रा, विशाल, संजय लांबा, अजय मल्होत्रा, अश्वनी दत्ता और राम कुमार धीमान की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। साथ ही उन्होंने इस पुनीत कार्य में आहुति डालने वाले सभी सेवादारों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें