यमुनानगर। वीना नगर कैंप निवासी 36 वर्षीय मोहित ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बिजली निगम की नंबर-1 सब डिवीजन में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। गांधी नगर थाना पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोहित अपने र विवाहित था। शुक्रवार को घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोहित ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद