संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में वीरवार को आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा के तत्वावधान में स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती पखवाड़े का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल रमन कुमार शर्मा ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव से बोधोसत्व (शिवरात्रि) तक स्वामी दयानंद सरस्वती जन्म जयंती पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद ने गुरु विरजानंद के पास रहकर आर्य शिक्षा ग्रहण की। भारतवर्ष को गुलामी व अंधविश्वास में जकड़ा देख कर उन्हें बहुत दुख हुआ।
उन्होंने भारतवर्ष को गुलामी व अंधविश्वास की जंजीरों से आजाद कराने के लिए पूरे भारतवर्ष में घूम घूम कर वैदिक धर्म का प्रचार किया। इस दौरान आयोजित हवन में विद्यार्थी और स्टाफ आहुतियां डालीं इस अवसर पर धर्म शिक्षक अमित कुमार शास्त्री, अविनेश शास्त्री, ईशा वर्मा, अंजली शर्मा, अंजना, प्रीति आदि उपस्थित रहे।