फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लिफ्ट बंद, कूलर खराब, मरीज हो रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन के दो माह बाद भी मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। ऑपरेटर न होने से अस्पताल की लिफ्ट भी बंद पड़ी हैं। लिफ्ट बंद होने से मरीज खासे परेशान हैं। खासकर वह गर्भवती महिलाएं जिनकी सर्जरी से डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को जब अस्पताल में व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई तो यहां नौ में से केवल दो लिफ्ट ही चल रही थी। बाकी का कनेक्शन बंद किया हुआ था। लिफ्ट बंद रहने से मरीज परेशान दिखे। सर्जरी से प्रसव वाली महिलाओं के शरीर पर टांके लगे होने के बावजूद उन्हें दर्जनभर सीढि़यां चढ़ते हुए अपने वार्ड में जाना पड़ रहा है। इस दौरान कई महिलाएं दर्द से कराहती भी नजर आई। बुजुर्ग भी थक हार कर सीढि़यों से ही आवाजाही करते रहे। यहां तक की डॉक्टराें को भी लिफ्ट के बजाय रैंप या फिर सीढि़यों से होते हुए अपने केबिन में जाना पड़ा।

सोमवार को गर्मी व उमस ने लोगों का दम निकाल दिया। छाया में बैठ कर भी पसीना छूट रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों को पीने के लिए ठंडा पानी भी नहीं मिल रहा है। अस्पताल में जितने वाटर कूलर रखे हैं उन्हें अब तक पानी के पाइप से जोड़ा ही नहीं गया। वाटर कूलर को बॉक्स से निकाल कर रख दिया गया है। ऐसे में यह किसी काम नहीं आ रहे। ग्राउंड फ्लोर में जहां ओपीडी की पर्ची बनती है और चेकअप होता है। सबसे ज्यादा भीड़ भी यहीं है। फिर भी वहां वाटर कूलर का पानी मरीजों को नहीं मिल रहा। कई वाटर कूलर ऐसे थे जिनकी तार तो बिजली के प्लग में लगी है लेकिन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन


अस्पताल में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शौचालयों की सफाई ठीक से नहीं हो रही है। शायद ही कोई ऐसा शौचालय हो जिसमें सफाई नियमित हो रही हो। अधिकतर शौचालयों पर ताले लगे हुए हैं। इतना ही नहीं दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालयों तक का तो ताला ही नहीं खोला गया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 मई को 200 बेड के जिला अस्पताल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया था। अस्पताल को बनाने पर 105 करोड़ रुपये खर्च आया है।

मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अस्पताल के वाटर कूलर नहीं चल रहे हैं तो यह गलत हैं। वह इसका निरीक्षण कर कार्रवाई करेंगी। अस्पताल के सभी शौचालय इसलिए नहीं शुरू किए गए हैं क्योंकि उनकी जरूरत नहीं है। मरीजों के लिए पर्याप्त शौचालय शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें