फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पार्कों में बनेंगे पुस्तकालय, पांच करोड़ खर्चने की तैयारी में निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विनसिटी (यमुनानगर-जगाधरी) के बड़े पार्कों में पुस्तकालय बनाने की योजना है। इसके तहत यमुनानगर के ओपी जिंदल पार्क, नेहरु पार्क और जगाधरी के कुंडी तालाब पार्क को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा अन्य पार्कों में भी पुस्तकालय बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम की ओर से आर्किटेक्ट की मदद लेने को ई-टेंडर लगा दिया गया है। जिससे पुस्तकालयों के डिजाइन व उसके अनुसार एस्टीमेट तैयार हो सके। अभी योजना पर पांच करोड़ तक खर्च आने का अनुमान है।
बता दें कि ओपी जिंदल पार्क, नेहरू पार्क व कुंडी तालाब पार्क सहित कई बड़े पार्क हैं, जहां पुस्तकालय की सुविधा नहीं है। किंतु जल्द यह सुविधा पार्कों में आने वाले लोगों को मिलने वाली है। इसके लिए नगर निगम ने योजना बनाई है, जिसे सिरे चढ़ाने के लिए अभी डिजाइन व उसके अनुसार एस्टीमेट तैयार करने के लिए आर्किटेक्ट की मदद लेने के लिए ई-टेंडर लगा दिया है। इसके तहत पार्कों में पुस्तकालय बनने से यहां आने वाले बुजुर्ग, युवा सहित अन्य वर्ग को एकांत स्थान पर समाचार पत्रों व पुस्तकों को पढ़ने की सुविधा होगी।
विज्ञापन


इन कामों के भी टेंडर रिकॉल
-वार्ड आठ की प्रोफेसर कॉलोनी में 46.90 लाख रुपये से 250 व 300 एमएम डाया की एनपी-2 पाइप लाइन बिछाने का काम।
-वार्ड 19 के ससौली गांव में 7.36 लाख रुपये से ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार का निर्माण।
-वार्ड 20 में 8.94 लाख रुपये से कृष्णा पार्क में विकास व मरम्मत कार्य।
-वार्ड 16 में 37.32 लाख रुपये से हीरा पेट्रोल पंप से आनंद मनी वाया रमेश बेरी के घर तक गली व एनपी-2 पाइप बिछाने व राजा राम गार्डन में श्री राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में दोनों ओर एनपी-2 पाइप बिछाने का काम।
विज्ञापन

-वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी में 2.03 लाख रुपये से लाडली रोड पर स्वागत द्वार का निर्माण।

शहर में जरूरत अनुसार और बिना भेदभाव सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के तहत जरूरी कामों के टेंडर किए जा रहे है। इन्हें समय रहते पूरा कराने का प्रयास होगा।
- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें