फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण से मिलती है मुक्ति : वंशिका

Mon, 30 Nov 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वीं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गुरु के प्रति पूर्ण विश्वास और निष्ठा से किया समर्पण मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। अहंकार, इच्छाओं और अभिमान को त्याग कर गुरु के बताए मार्ग पर चलना ही सच्चे समर्पण का स्वरूप है। यह बात हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी वंशिका भारती ने प्रवचन में कही।
उन्होंने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को संवेदनशील हृदय दिया है, जिसमें प्रेम, करुणा, दया, श्रद्धा और विश्वास जैसी भावनाएं जन्म लेती हैं। यह भावनाएं जीवन को सुंदर बनाती हैं, लेकिन इनमें सर्वश्रेष्ठ भावना समर्पण है। समर्पण केवल प्रेम और श्रद्धा जताना नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं से ऊपर उठकर आराध्य की इच्छा को सर्वोपरि स्वीकार करना है।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि मनुष्य संसार के व्यक्तियों, वस्तुओं और संबंधों के प्रति अपना समय, भावनाएं और जीवन तक समर्पित कर देता है। हालांकि संसार परिवर्तनशील और नश्वर है। आज जो संबंध साथ हैं, वे कल दूर हो सकते हैं। ऐसे में संसार को ही जीवन का अंतिम लक्ष्य मानना दुख, निराशा और मोह-माया के बंधनों का कारण बन सकता है। संसार से प्रेम करना गलत नहीं, लेकिन उसे ही सब कुछ मान लेना अज्ञानता है।
विज्ञापन

उन्होंने गुरु के प्रति समर्पण को आत्मिक उन्नति का आधार बताते हुए कहा कि सद्गुरु जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम हैं। मन की चंचलता, अहंकार और सीमित सोच त्यागकर गुरु के बताए ब्रह्मज्ञान के मार्ग को जीवन में अपनाना ही सच्चा समर्पण है। जब शिष्य गुरु के प्रति पूर्ण विश्वास रखता है तो उसके भीतर बदलाव की प्रक्रिया शुरू होती है और वह सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठने लगता है।

दिव्य ज्योति जागृति आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वीं। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें