फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेहतर रैंक के लिए पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Sun, 16 Feb 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक के लिए नगर निगम की ओर से अनाज मंडी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए सफाई का महत्व बताया।
सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में निगम की टीम ने लोगों को वेस्ट कपड़ों के थैले बनाने और उनमें बाजार से सामान लाने, रसोई वेस्ट से कंपोस्ट पिट के माध्यम से खाद बनाकर रूप गार्डनिंग करने और सूखा व गीला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहनों में डालने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएसआई ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साफ सफाई, स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने व खुले में कचरा न डालने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मीनाक्षी ने लोगों को किचन वेस्ट से कंपोस्ट पिट का प्रयोग कर खाद बनाकर रूफ गार्डनिंग करने के लिए प्रेरित किया। कविता व आरती ने बाजार से समान लाने के लिए कपड़े का थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बबिता, सहिदा व मान्या ने लोगों को खुले में कचरा न फैलाने के लिए जागरूक किया। रजनी, ऋतु, स्मृति, बबली व ललिता ने अपने घर का कचरा गीला और सूखा अलग अलग करके नगर निगम की गाड़ियों को देने के लिए प्रेरित किया। ब्रांड एंबेसडर शशी गुप्ता ने सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारिक संगठनों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व अन्य को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें