फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरप्रीत का कुछ दिन पहले दो गुटों से हुआ था विवाद

Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाल छप्पर में हुई फायरिंग की वारदात की जांच में पुलिस का बड़ा इनपुट मिला है। जिस युवक पर फायरिंग हुई थी उसका पिछले दिनों दो अलग-अलग गुटों से झगड़ा हुआ था।
दोनों ने उसे धमकी दी थी। जिस कारण अब पुलिस दोनों गुटों की तलाश में जुट गई है। वहीं कई संदिग्ध युवक भी पुलिस की रडार पर हैं।
बीती 11 फरवरी को बाल छप्पर में गुरप्रीत और उसके साथी जसदीप पर फायरिंग हुई थी। जिसमें वह दोनों बाल बाल बच गए थे। बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जब पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी तब गुरप्रीत व उसके साथी जसदीप को भी असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने सात दिन की कस्टडी रिमांड ली थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले इस मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। सीआईए की टीम ने जांच शुरू की तो कुछ तथ्य निकलकर सामने आए।
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि गुरप्रीत का कुछ दिन पहले दो अलग-अलग गुटों से विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने उसे धमकी दी थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों में से किसी एक गुट ने उस पर फायरिंग की थी। दोनों गुटों के कुछ संदिग्धों को पुलिस ने चिह्नित किया है। जल्द ही पुलिस इस प्रकरण में नया खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

मामले में सीआईए प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मामले की जांच रही है। कुछ तथ्य निकलकर सामने आए हैं। पूछताछ में दो गुटों से विवाद की बात भी सामने आई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें