फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भोलीवाला के खेतों में तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों ने दहशत में काटी रात

विज्ञापन
भोलीवाला गांव से जंगल की तरफ जाता तेदुआ। सीसीटीवी
विज्ञापन
साढौरा। घाड़ क्षेत्र के गांव भोलीवाला के खेतों में मंगलवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगों ने रातभर जागकर पहरा दिया।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सतीश ने बताया कि इन दिनों बांध के पास पंचायत भूमि पर मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान काम में लगे ग्रामीणों ने बांध की तलहटी में स्थित एक पशुबाड़े के पास तेंदुए को बैठे देखा। ग्रामीणों की ओर से शोर मचाने के बाद भी तेंदुआ अपनी जगह से नहीं हटा। बाद में वाहनों की तेज रोशनी पड़ने पर वह जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान सतीश ने उसका वीडियो भी बनाया।
ग्रामीणों के अनुसार घर लौटते समय भी तेंदुआ जंगल से निकल कर उनके पीछे आता दिखाई दिया। इससे घबराए लोग तुरंत घर पहुंचे और बच्चों व पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बंद कर दिया। भय के माहौल में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर पहरा दिया। घटना की सूचना रात में ही वन्य प्राणी विभाग को दी गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। कर्मचारियों ने केवल सतर्कता बरतने की सलाह दी। ग्रामीण राजकुमार, रामकरण, सुरेंद्र और पहल सिंह ने बताया कि 20 जून को निकटवर्ती गांव कोटला में भी तेंदुए ने मिरियादीन के पशुबाड़े में बंधी चार बकरियों का शिकार कर लिया था। इसके बाद से क्षेत्र के लोगों में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ था। तेंदुए की मौजूदगी से किसानों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि शाम ढलने के बाद खेतों की ओर जाने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने अथवा क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके। संवाद

भोलीवाला गांव से जंगल की तरफ जाता तेदुआ। सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें