आईटीआई में क्लब कार्यालय का उद्घाटन करतीं सीजेएम। संस्थान
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कानूनी साक्षरता क्लब का कार्यालय खोला गया। वीरवार को क्लब के कार्यालय का उद्घाटन सीजेएम सुमित्रा कादियान ने किया। कार्यक्रम संस्थान प्राचार्या भूपेंद्र सिंह सांगवान के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम सीजेएम ने संस्थान का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनी सहायता प्राप्त करने और उनके अधिकारियों के बारे में जानकारी दी। संवाद