फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोम नदी पर मजबूत होगा सुरक्षा कवच

Fri, 08 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सोम नदी पर बाढ़ बचाव राहत कार्य के लिए लाया गया पत्थर। संवाद
विज्ञापन
छछरौली। बाढ़ प्रभावित गांव तिहानो में इस बार प्रशासन ने समय रहते बाढ़ बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। सोम नदी के किनारों को मजबूत बनाने के लिए पत्थरों से स्टड निर्माण कराया जा रहा है। किसान तेजबीर, नरेंद्र और सुखदेव ने बताया कि तिहानो गांव लंबे समय से सोम नदी की बाढ़ का दंश झेलता आ रहा है। हर वर्ष नदी की पटरी टूटने से हजारों एकड़ फसल पानी में डूब जाती है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन राहिल सैनी ने बताया कि तिहानो गांव में बाढ़ बचाव कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा। इस बार नदी के किनारों को पत्थरों से मजबूत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें