फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनसमस्याओं के खिलाफ वामपंथी दलों का प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते संगठनों के पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सोमवार को जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद दोनों पार्टियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
सीपीआईएम के जिला सचिव प्यारे लाल तंवर, सीपीआई के जिला सचिव हरभजन सिंह संधू, प्यारे लाल तंवर और हरभजन सिंह संधू ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ने से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं गरीबों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण पढ़े-लिखे युवा विदेश जाने को मजबूर हैं, जबकि नशे का कारोबार बढ़ने से बड़ी संख्या में युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। मनरेगा से गरीबों को पहले कुछ रोजगार मिल जाता था, लेकिन नए कानून के बाद काम मिलने के अवसर कम हुए हैं। नए लेबर कोड से मजदूरों के अधिकारों में कटौती की गई है।
किसानों को फसलों के लाभकारी दाम नहीं मिल रहे, जिससे किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हैं। दूसरी ओर बड़े पूंजीपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पेयजल व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पानी की पाइपलाइन टूटने और गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायतें लगातार आती हैं, लेकिन कई दिन तक समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि लूटपाट और गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा बढ़ रही है। प्रदर्शन में गुरभजन सिंह, सोम नाथ, सतपाल सैनी, विजयपाल, जोत सिंह, रामकरण, यशपाल चमरोड़ी, वेदवती, संजय सिंह, मास्टर हरिचंद, रेखा सैनी, सुनीता करेहड़ा और सोबन सिंह आदि ने रादौर की डेहा बस्ती को उजाड़ने का मुद्दा भी उठाया गया।

जगाधरी अनाज मंडी में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते संगठनों के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें