फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिल्ली रैली की तैयारियों में जुटीं वामपंथी पार्टियां

Mon, 26 Oct 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाली रैली के लिए बैठक करते कम्युनिस्ट पार्टी के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की व्यासपुर में आयोजित बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। दोनों वामपंथी दलों ने रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
बैठक में भाकपा के जिला सचिव हरभजन सिंह संधू और माकपा के जिला सचिव प्यारे लाल तंवर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान मौजूदा समय की जरूरत है। रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ भी तालमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

वामपंथी नेताओं ने कहा कि जिले में रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों की पहचान करने, लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने और रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाकपा नेता धर्मपाल चौहान और माकपा नेता महिपाल चमरोड़ी ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल सांविधानिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। दोनों नेताओं ने सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों से मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें