फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वकीलों ने बाबा साहेब को किया याद

Sat, 12 Apr 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के सभागार में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बाबा साहेब को याद किया गया। बतौर अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह व उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजबीर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
उनका जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने उनका अभिनंदन व स्वागत किया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि बाबा साहेब का जीवन बहुत सादगी पूर्ण था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष कर पढ़ाई की और सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने समाज कल्याण के लिए अनेक कार्य किए और भारतीय संविधान निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन चौधरी, राकेश बरवाल, पंकज शर्मा, पवन कुमार व अन्य अधिवक्ताओं ने डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के जीवन के बारे में बताया। में जगाधरी बार के सदस्य विजय कुमार चौधरी व आदित्य प्रताप को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सह मनोनीत सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया। संचालन उप प्रधान सोनिया रोहिल्ला ने किया। मौके पर विजय कुमार गौतम, विजय चौधरी, मामचंद, गुरमुख सिंह, ब्रिजेश प्रताप, अनिल अग्रवाल, नरेश खुराना, रीतेश गोयल, नितेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें