फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लॉरेंस बिश्नोई गैंस के शूटर राजन की गोलियां मार कर हत्या, बंबीहा ने ली जिम्मेदारी

Tue, 30 Jan 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव पांजूपुर व गुलाबगढ़ के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे जली हुई हालत में बरामद हुआ। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। वारदात के बाद फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में कहा गया है कि यह सुक्खा दुन्नेके और मान जैतो के मर्डर का बदला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शूटर राजन को गोली मारने के बाद हाथ पैर बांधकर उसे जलाने का प्रयास किया गया। उधर, एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा है कि हत्या बंबीहा ग्रुप द्वारा की गई है या किसी और के द्वारा। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 11 बजे सड़क किनारे जली हालत में शव मिलने की सूचना पर सदर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फिर फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। शव की सूचना पर मृतक राजन के मौसी के बेटे सरस्वती नगर निवासी प्रिंस अस्पताल पहुंचे और उन्होंने शिनाख्त की। प्रिंस ने बताया कि राजन एक साल से घर नहीं आया था। इस दौरान न ही उसने परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की।
विज्ञापन

तभी परिजनों और पुलिस को हत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट की जानकारी मिली। इसमें फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के नाम से पोस्ट वायरल कर शूटर राजन की यमुनानगर में गोलियां मारकर हत्या करने की बात कबूली गई है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजन पर पहले भी हरियाणा के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। वह यमुनानगर के साथ-साथ बहादुरगढ़-पंचकूला और राजस्थान में भी वांटेड था।
पोस्ट में लिखा सुक्खा ते मान जैतों दा लिया बदला
फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा के पेज से जो पोस्ट की गई है। उसमें लिखा है कि सत श्री अकाल। रात जो राजन लाडवा कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ। ये कत्ल लक्की पटियाल और अर्श डल्ला ने करवाया है। इसने लारेंस व विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी संचौर का मर्डर किया था। यह भगौड़ा चल रहा था। इसको उठाकर चंगा मान तान करके यमुनानगर के पास गोली मारी है। यह गिफ्ट है तुम्हें गोल्डी कटाड़े साड़े वालो तो। यह लाॅरेंस के इंटरव्यू को लेकर फुकरी मारता था। ये कहता था कि कनाडा में मारे गए गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके को मैने अपने हाथों से मारा है, आपने उसे भरोसे में लेकर मारा है। ऐसा कर उसकी पीठ पर वार किया। तुम लोगों ने भरोसे का नाजायज फायदा उठाया। गोगामेड़ी भी भाई बनाकर मार दिया। सिद्धू मूसेवाला भी बिना कसूर के मार दिया। तू कहता है जिस मर्जी देश में चले जाओ। हमें बता दे कहां पर मिलना है। हम तेरी तरह फुकराचारी नहीं करते हैं। यह सुक्खा ते मान जैतों दा बदला लिया है। तू अपने आप को बहुत बड़ा खबी खां समझता है। अब हम तुम्हें बताएंगे आखिर वैर कि हुंदा है।
विज्ञापन


सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं : गंगाराम पूनिया
पश्चिमी यमुना नहर किनारे जो शव मिला है, उसकी हत्या किसने की, इसकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया के जिस अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है, वह असली है या फर्जी यह जांच का विषय है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - गंगाराम पूनिया, एसपी यमुनानगर।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें