स्वच्छता जागरूकता अभियान में हिस्सा लेते ग्रामीण। पाठक
जगाधरी। जिला परिषद की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में जिला स्तर पर सात दिवसीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, घर पर कंपोस्टिंग और डोर-टू-डोर कचरा संग्रह की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्कूलों, आंगनबाड़ियों और ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्वच्छता शपथ, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम होंगे। ग्राम सभाओं, रैलियों, लाउडस्पीकर वैन और घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाएंगे। विद्यालयों में निबंध, चित्रकला और नारा प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को भी जोड़ा जाएगा। संवाद