फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्राथमिक सहायता का दिया प्रशिक्षण

Tue, 26 May 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी देते प्र​​शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
जगाधरी। रेडक्रॉस समिति एवं सिविल डिफेंस यमुनानगर की ओर से संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को बेसिक प्राथमिक सहायता एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला रेडक्रॉस समिति सचिव संजीव धीमान ने बताया कि बाढ़ के समय दुर्घटनाओं और जनहानि की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यदि ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जाए तो घायल व्यक्तियों की समय रहते मदद कर उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि 24 मई को गांव लापरा, रसूलपुर, गुमथला, मंधार और तारूवाला में ग्राम सरपंचों और पंचों की देखरेख में ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें