फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में पसंद की ट्रेड भरने का अंतिम दिन

Wed, 15 Jul 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आईटीआई में दा​खिले के लिए ट्रेड भरने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए ट्रेड भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। पसंद की ट्रेड भरने का बुधवार अंतिम दिन है। वहीं, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने इसे लेकर न तो तिथि बढ़ाई है और न ही दाखिले का शेड्यूल जारी किया है।
जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में मंगलवार को 474 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद भरी। इसके साथ ही नोडल आईटीआई में आवेदन करने वालों की कुल संख्या 7,407 हो गई है। मंगलवार को नोडल आईटीआई में दाखिला लेने के लिए कुल 474 विद्यार्थियों ने ट्रेड भरी। वहीं, शनिवार तक आवेदन की संख्या कुल 6,001 थी।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार को यह संख्या 6,933 हो गई थी। बुधवार को यह संख्या 8,000 तक होने की संभावना है। ऐसे में इस बार भी आईटीआई की वरीयता सूची में मेरिट 100 के पार चली जाएगी। बता दें कि नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा 32 ट्रेड हैं और इसकी 61 यूनिट संचालित की जा रही हैं। सभी ट्रेड्स में कुल 1,348 सीटें हैं। इसके लिए लगभग 6,933 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।
सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन ड्यूल में 1,002 ने आवेदन किया है। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए 950 विद्यार्थी पसंद भर चुके हैं। इसके अलावा फिटर के लिए 725, वायरमैन के लिए 514, वेल्डर के लिए 361, मैकेनिक (मोटर वाहन) के लिए 355 और मशीनिस्ट के लिए 336 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद भरी है। सबसे कम आवेदन जीईओ इंर्फोमेटिक्स असिस्टेंड में मात्र 20 ही आवेदन आए हैं। इसके अलावा प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल में कुल 25 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन


वर्जन

आईटीआई में ट्रेड भरने का बुधवार अंतिम दिन है। अब तक करीब 7,400 विद्यार्थी अपनी पसंद भर चुके हैं। ट्रेड भरने के बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। कट ऑफ का शेड्यूल अभी आना बाकी है। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें