फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से लैपटॉप और नकदी चोरी

Fri, 06 Jun 2014 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बाइक सवार एक व्यक्ति ने प्लाइवुड फैक्टरी मालिक की कार से एक लाख की नकदी से भरा बैग और लैपटॉप चोरी कर लिया और फरार हो गया। यह घटना पश्चिमी यमुना नहर पर जगाधरी रेलवे फाटक के समीप हुई ।
विज्ञापन


व्यक्ति ने कार सवार फैक्टरी के मालिक को कार में हवा न होने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

शास्त्री कॉलोनी निवासी गगन भाटिया ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी खजूरी रोड पर प्लाइवुड फैक्टरी है। चार जून की सुबह वह कार में सवार होकर फैक्टरी में जा रहा था। कार में  एक लाख रुपये से भरा बैग और लैपटॉप रखा था। जब वह कैनाल रेस्ट हाउस रोड स्थित जगाधरी रेलवे फाटक पर पहुंचा, तो फाटक बंद था। उसने सड़क पर कार को रोक लिया। इस दौरान उसके पास एक व्यक्ति आया।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे कार के पिछले पहिया की हवा न होने की बात कही। वह कार से नीचे उतरकर हवा चेक करने लगा। इसके बाद रेलवे फाटक खुलने पर वह कार में बैठकर फैक्टरी में चला गया। जब वह फैक्टरी में पहुंचकर कार से बैग और लैपटॉप उतारने लगा, तो वह गायब मिले। वह तुरंत रेलवे फाटक पहुंचा और आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें