फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना में पति फंसा, मामला दर्ज

Thu, 05 Jun 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दहेेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने मामला दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


थाना फर्कपुर निवासी विवाहिता भारती भट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी फरीदाबाद के थीलपथ स्थित शिव मंडी निवासी सुरेश डबराल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति उसे मायके से रुपये और सामान लाने के लिए जोर देने लगा। जब उसने उसकी बात न मानी और इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

 कुछ दिन पहले उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और धमकी दी कि यदि बिना दहेज के वापस लौटी तो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी भारती भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें