फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने घरों में दीये जलाकर किया प्रकाश

विज्ञापन
महावीर जयंती पर मंदिर में ध्वजारोहण की परपंरा पूरी करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भगवान महावीर की 2620वीं जयंती जिले के सभी जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई। रेस्ट हाउस रोड महावीर दिगंबर जैन मंदिर, मॉडल टाउन, छोटी लाइन, मॉडल कालोनी, जैन नगर, जगाधरी जैन मंदिर, बुड़िया व साढौरा के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम करवाए गए। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने घरों में रह कर आराधना की। श्रद्धालुयों ने घरों में दीये जलाकर प्रकाश किया और भगवान महावीर से अंधकार दूर करने की कामना की।
भारतीय जैन मिलन के सदस्यों ने भी घर में रह कर कार्यक्रम किए। इस दौरान मिलन सदस्यों की ओर से प्रकाशित भगवान महावीर और उनका सर्वोदीय चिंतन नामक पुस्तक का विमोचन कर मंदिर को भेंट की गई। सुबह जैन मंदिरों में पूजा, प्रक्षाल, शांतिधारा के बाद विशेष रूप से ध्वजा रोहण किया गया। पक्षियों के लिए मंदिरों की छत पर पानी व दाना भी दिया गया। महावीर चालीसा का पाठ किया गया। शाम को भजन व आरती की गई तथा घरों के बाहर दीपक जलाए गए। जैन स्थानक मॉडल टाउन में गुरुदेव आलोक मुनि महाराज व युवा मुनि अमन महाराज के निर्देशन में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक महामंत्र नमोकार का पाठ किया गया। जगाधरी मंदिर में महावीर चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

यमुनानगर मंदिर प्रधान अजय जैन व दीपक जैन ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा का संदेश देता है, जिसमें जीव दया को विशेष महत्तव दिया गया है। भारतीय परंपरा में पर्व सदा से ही संस्कृति, भाई चारे, प्रेम एवं आदर्शों का दर्पण बन मानव जीवन मेें सही दिशा दिखाते रहे हैं। भगवान महावीर की जन्म भूमि वैशाली वासो कुंड है। वैशाली के ग्राम बौना पोखर से निकली मूर्ति ही मूलनायक के रूप में विराजमान है। इसी के आसपास अभी भी संपदा बिखरी पड़ी है। ढाई हजार साल से भी अधिक बीत जाने पर भी उनके अनुभूत वैचारिक सिद्धांत अंधकर में सच्चे सुख का मार्ग दिखाते हैं।
विज्ञापन

जगाधरी मंदिर प्रधान नरेंद्र जैन व महामंत्री अरविंद जैन ने कहा कि पूजा पाठ, जुलूस, नारों और यहां तक की व्रत, उपवास या दान-त्याग, वैराग्य आदि सिर्फ साधन हैं साध्य नहीं हैं। धर्मिक क्रियाओं की औपचारिकताओं मात्र में लगे रह कर भटकते रहते है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूक किया। मॉडल टाउन जैन स्थानक प्रधान राकेश जैन व महामंत्री सतीश जैन ने कहा कि इस दिन जैन धर्म के प्रवर्तक, सुधारक, विश्व बंधुत्व के प्रतीक भगवान महावीर हुए थे। भगवान महावीर ने रूढ़िवाद, पाखंड एवं मिथ्या जैसी विकृतियों से मुक्त हो कर शुभ चैतन्य स्वरूप परमात्मा को प्राप्त किया। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया और लोगों की सहायता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें