फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों हड़पे

Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर संतपुरा रोड मॉडल टाउन के संता सिंह के साथ 16.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर गुरुग्राम के सेक्टर 52 निवासी पवन मल्होत्रा, मनीष मलिक व प्रवीण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में सुचेत सिंह ने बताया कि उसका बेटा संता सिंह विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसने अपने साले अवतार सिंह के माध्यम से गुरुग्राम के सेक्टर 52 निवासी पवन मल्होत्रा, मनीष मलिक, प्रवीण कुमार से मुलाकात की, तब उन्होंने कहा कि वे उसके बेटे को कनाडा भेज देंगे। इससे पहले भी कई युवाओं को कनाडा भेज चुके हैं।
विज्ञापन

इस तरह उन्हें आरोपियों की बातों पर विश्वास हो गया। तब आरोपियों ने इस कार्य के लिए 20 लाख रुपये मांगे। सुचेत सिंह ने बताया कि जून 2019 में आरोपी उनके पास यमुनानगर में आए और उससे छह लाख रुपये व उसके बेटे के दस्तावेज लेकर गए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसके लड़के को बाॅयोमीट्रिक कराने के लिए मुंबई बुलवाया। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग करके 16 लाख 20 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके पास कनाडा की फ्लाइट की टिकट भेजी। जब उसने टिकट की जांच करवाई तो उसे पता चला कि यह टिकट टूरिस्ट वीजा की है। जबकि उनकी बात वर्क परमिट की हुई थी। उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें