फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 21 Jul 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बार काउंसिल के चेयरमैन के साथ अच्छी जानकारी होने का हवाला देकर जगाधरी कोर्ट में चपरासी लगवाने के नाम पर कनालसी के रजत से 3.33 लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगी का आरोप मुंडा माजरा के अपूर्व सांगवान व उसकी पत्नी बबीता पर लगा है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में रजत ने बताया कि वह गांव दड़वा में अपने मामा के घर पर रहता है। वह तेजली खेल स्टेडियम में क्रिकेट खेलने के लिए जाता था। जहां उसकी मुलाकात अपूर्व से हुई थी। तब आरोपी ने कहा कि बार काउंसिल के चेयरमैन के साथ उसकी अच्छी जान पहचान है। कोर्ट में चपरासी की भी पोस्ट निकली हुई है। अगर तुम कहो तो वह उसे वहां नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह उसकी बातों में आ गया। उसने आरोपी को अपने दस्तावेज और 3.33 लाख रुपये दे दिए आरोपी की पत्नी बबीता ने नौकरी लगने का पूरा भरोसा दिया। इसके बाद वह आलिस्ट का इंतजार करने लगा। लिस्ट मिली और उसमें उसका नाम था।उसने आरोपियों से ज्वाॅइनिंग कब होने के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे जल्द ज्वाइन कराने क बारे में कहा। बाद वह टालमटोल करने लगा। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें