एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 115 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
डीएसपी राजीव सिंह ने पत्रकारों से को बताया कि टीम के इंचार्ज प्रमोद वालिया की टीम को सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर सवार होकर बलौली गांव से भारी मात्रा में नशे की खेप बेचने के लिए जाएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रवि को बुलाया गया।
उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 115 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान गांव बलौली निवासी रमनजीत सिंह के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीम के इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी भारी मात्रा में नशीली के खेप कहां से लेकर आता था, उसकी जांच की जा रही है। आरोपी लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा था। इस दौरान उसने यदि कोई प्रॉपर्टी बनाई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।