फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंसल टाउन के घर में लाखों की चोरी

Mon, 03 Jun 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने अंसल टाउन में निर्माणाधीन घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अंसल टाउन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस चोरी कर जिम्मेदार ठहराया है। घर की सिक्योरिटी के लिए उन्होंने रुपये अंसल टाउन में जमा कराए थे।
माॅडल टाउन निवासी मोहित गेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिल्डिंग बनाने का काम करता है। अंसल टाउन जगाधरी में उसकी माता अनीता गेरा का प्लाट है। जिसमें वह मकान बना रहा है। जब प्लाट लिया था तो अंसल टाउन में सिक्योरिटी के पैसे एडवास में जमा करवाए थे। जिन्होंने आश्वासन दिलााथा कि मकान की हर प्रकार की सिक्योरिटी उनकी जिम्मेदारी होगी। रविवार सुबह काम पर आए मिस्त्री ने उन्हें फोन करके बताया कि मकान में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मौके पर पहुंचे तो वहां कमरों में फिटिंग की तार कटी हुई मिली। बाथरूम व रसोई घर की सिंक व टुटियां, एसी की तांबा पाइप, दो बंडल तार गायब थे। जिससे उन्हें करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। उसने अंसल टाउन के मेंटेनेंस हेड अभिषेक शर्मा से उसके प्लाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरा बारे पूछा तो उसने बताया कि यह कैमरे करीब तीन माह से बंद पड़े हैं। वहां पर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं था। उसके घर में सिक्योरिटी वाले की लापरवाही से चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें