फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवतियों से ठगे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे में बुकिंग क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने तीन युवतियों से दस लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। यह ठगी गुरु तेगबहादुर नगर निवासी कृतिका शर्मा, आदर्श नगर निवासी निशा व कांसापुर निवासी प्रभजोत से हुई। उन्होंने पंजाब के अमृतसर के पट्टी महता निवासी कुलदीप, तलवाडा निवासी अरविंद्र व दिल्ली निवासी रीतू पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन आरोपियों ने उनसे पैसे लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व ईमेल व्हाट्सएप पर भेजे। जब इनकी रेलवे विभाग नई दिल्ली डिवीजन से जांच कराई तो ये फर्जी निकले। जब युवतियों ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। फर्कपुर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरु तेगबहादुर नगर निवासी कृतिका शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आदर्श नगर निवासी निशा के साथ दोस्ती है। वह दोनों शाम को अक्सर संजय विहार स्थित गोगा माड़ी पर आरती में मिलती थी। इसी दौरान निशा ने उसे बताया कि अमृतसर के पट्टी महता बी जिट्ठा कलां निवासी कुलदीप लोगों को रेलवे में नौकरी लगवाता है। यदि वह भी नौकरी करना चाहती है तो उससे बात कर सकते हैं। निशा ने उसे कुलदीप का नंबर दिया। उन्होंने आरोपी से बात की। आरोपी ने यमुनानगर आकर इस बारे में बात करने को कहा।
विज्ञापन

मई 2022 में आरोपी कुलदीप व उसका दोस्त अरविंद्र यहां आए। यहां आरोपियों ने उससे व निशा से बातचीत की। आरोपियों ने उन्हें रेलवे विभाग में बुकिंग क्लर्क की नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर वे दोनों तैयार हो गई। आरोपियों ने उनसे दस लाख रुपये मांगे। कृतिका के अनुसार आरोपियों ने उनसे शैक्षणिक दस्तावेज लिए दिए गए खाता नंबर में उसने चार लाख 40 हजार रुपये और निशा ने साढ़े चार लाख रुपये जमा करा दिए। कुछ दिन बाद दोनों आरोपी फिर उनके पास आए और कहा कि जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर आ जाएगा। यदि कोई और जानकार है तो उसकी भी नौकरी लगवा देंगे। तब निशा ने अपनी दोस्त कांसापुर की बूरिया कॉलोनी निवासी प्रभजोत से बात की। उससे भी आरोपियों ने एक लाख 20 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद में आरोपियों ने उनके व्हाट्सएप पर ज्वाइनिंग लेटर भेजे। इसमें दस जून से 15 जून 2022 तक की ज्वाइनिंग करने की तारीख लिखी हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी कुलदीप ने उनके पास ट्रांसफर जारीकर्ता, स्टेशन अलॉटमेंट की ईमेल भी भिजवाई। 15 जून को दस्तावेज तस्दीक करने के लिए दिल्ली बड़ौदा हाउस में बुलाया। जहां पर आरोपियों ने एक अन्य महिला रीतू से मिलवाया। जिसने खुद को रेलवे में अधिकारी बताया। आरोपी रीतू ने बुकिंग क्लर्क फार्म पर हस्ताक्षर कराए और जल्द ही अंबाला रेलवे में नियुक्ति कराने की बात कही लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उनके पास कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं पहुंचा। जब आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गए ज्वाइनिंग लेटर व ईमेल की रेलवे विभाग नई दिल्ली डिवीजन से जांच कराई। जांच में तो यह फर्जी निकले। जांच अधिकारी एसआई सोमेश पाल का कहना है कि कृतिका की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें