फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने आंबवाला निवासी जरनैल सिंह से चार लाख पांच हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को कनाडा का बताकर जाल में फंसाया। रुपये लेने के बाद आरोपी ने अपना नंबर भी बंद कर लिया और जिस मकान पर आरोपी रहता था, वहां भी नहीं आ रहा। छप्पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आंबवाला निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा तुषार पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में है।उसके मामा सबलपुर निवासी कृष्ण सैनी की दुर्गा फर्नीचर के नाम से सबलपुर में दुकान है। उसका मामा की दुकान पर सबलपुर में किराये पर रहने वाले दलजीत सिंह का आना जाता है। आरोपी दलजीत सिंह ने उसके मामा को बताया था कि वह कनाडा का रहने वाला है। आरोपी ने उसे कनाडा का आई कार्ड भी दिखाया। उसके मामा ने आरोपी दलजीत सिंह से उसके बेटे तुषार को रोजगार दिलाने की बात कही। तब आरोपी दलजीत सिंह ने उसके बेटे तुषार को चार लाख पांच हजार रुपये में कनाडा भेज कर रोजगार दिलाने के बारे में कहा। उसका मामा ने यह बात उसे बताया। वे आरोपी की बातों में आ गए। इसके बाद उन्होंने बीती दो मई को आरोपी को चार लाख पांच हजार रुपये और बेटे के दस्तावेज आरोपी को दे दिए। तब आरोपी ने उन्हें शपथपत्र भी दिया। आरोपी ने जल्द ही उसके बेटे को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन चार माह बीतने पर भी आरोपी ने उसके बेटे को कनाडा नहीं भेजा। अब आरोपी ने अपना फोन भी बंद कर लिया है। जिस कोठी में आरोपी किराये पर रहता था, वहां भी अब वह नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें