फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर बैठे काम करने का झांसा देकर ठगे लाखों

Tue, 29 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घर बैठे काम करने का झांसा देकर प्रोफेसर कालोनी निवासी कमलप्रीत कौर से साइबर ठग ने दो लाख 35 हजार 354 रुपये ठग लिए गए। साबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कमलप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को उसके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से वर्क फ्रोम होम के लिए संदेश आया। जैसे ही सहमति दी तो उसे तुरंत टेलीग्राम पर नोवोइक ग्रुप में जोड़ दिया गया। जिसमें उसे टास्क दिए जाने लगे। शुरूआत में प्रोफिट के तौर पर उसे 120 व 200 रुपये दिए। बाद में उसने अलग-अलग कर दो लाख 35 हजार रुपये निवेश कर दिए। शुरूआत में उसे प्रोफिट मिला। बाद में रुपये नहीं मिले। इस तरह ठग ने उससे दो लाख 35 हजार 354 रुपये ठग लिए। साइबर थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें