फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी

Thu, 08 Jan 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। फर्जी कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव संधाए निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी अनिरुद्ध अनंत दलवी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को एक कंपनी का संचालक बताकर निवेश पर 150 दिनों में रकम तीन गुना लौटाने का झांसा दिया था। पीड़ित राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2024 में उनकी मुलाकात आरोपी से डेरा बस्सी (पंजाब) में हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने अपनी कंपनी का हवाला देते हुए बड़े मुनाफे का सपना दिखाया और सॉफ्टवेयर आधारित निवेश योजना में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में उसके बताए बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने 31 दिसंबर 2024 को तीन लाख रुपये, 4 जनवरी 2025 को एक लाख आठ हजार रुपये, 4 जनवरी 2025 को ही 90 हजार रुपये, 21 जनवरी 2025 को चार लाख पांच हजार रुपये, 22 जनवरी 2025 को 50 हजार रुपये और 49 हजार रुपये गूगल पे व बैंक के माध्यम से आरोपी के एचडीएफसी बैंक खाते में जमा कराए। इस तरह 10 लाख 2 हजार रुपये आरोपी को दे दिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद फरवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में आरोपी ने कंपनी का सॉफ्टवेयर बंद कर दिया। जब पीड़ित ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी कई लोगों से पैसे लेकर फरार हो चुका है। इससे पीड़ित और उसका परिवार मानसिक तनाव में आ गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें