फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की जीत पर बांटे लड्डू

Mon, 25 Nov 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मंधार में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करते भाजपा नेता व अन्य।संवाद
विज्ञापन
रादौर। भाजपा को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिलने पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता और गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वाइस चेयरमैन मास्टर सतपाल कांबोज के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी मनाई। मास्टर सतपाल कांबोज ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा व महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर इतिहास रचा है। भाजपा के कार्यों पर जनता ने मुहर लगाकर पार्टी को जिताने का काम किया है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने 36 बिरादरियों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। भाजपा ने देश व प्रदेश में सभी राज्यों का समान विकास कराया है। इससे जनता भाजपा को जीत दिलाकर सत्ता की चाबी सौंपने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें