फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाड़ी माजरा के स्कूलों में सुविधाओं का अभाव, गंदगी से बच्चों की सेहत पर खतरा

Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल में गंदा पानी आने पर बाहर सड़क पर लगे हैंडपंप से पानी भरते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नगर निगम के गांव बाड़ी माजरा स्थित राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक पाठशाला के मैदान में बारिश का पानी कई-कई दिन तक जमा रहने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। पानी की निकासी न होने से यहां मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल परिसर में जोंक समेत अन्य कीट व विषैले जीव भी निकलते रहते हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। कुछ दिन पहले स्कूल में एक सांप निकला था। गनीमत रही कि समय रहते वह पकड़कर बाहर कर दिया गया। बाड़ी माजरा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में करीब 260 विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल में नौ शिक्षक हैं, लेकिन इनमें से दो की ड्यूटी अन्य स्कूल में डेपुटेशन पर लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, सात में से पांच शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगी हुई है। ऐसे में प्रधान अध्यापक के अलावा केवल एक शिक्षक के सहारे विद्यार्थियों की पढ़ाई चल रही है। शिक्षकों की कमी के कारण भी विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के साथ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का भवन भले ही ठीक है, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कमरों की कमी है। इसके चलते कुछ कक्षाएं बरामदे में लगानी पड़ती हैं।
अभिभावकों का कहना है कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर और सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना जरूरी है। बारिश के पानी की निकासी, नियमित सफाई, पर्याप्त पेयजल, अतिरिक्त कक्षों और शौचालयों की व्यवस्था की ओर संबंधित विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को असुविधाओं के बीच पढ़ाई करने के लिए मजबूर न होना पड़े।
-
सीवर लाइन लीक होने से गंदा हुआ पानी
करीब 350 विद्यार्थियों वाले इस विद्यालय में बुधवार को पेयजल की समस्या ने भी बच्चों को परेशान किया। सीवर लाइन लीक होने के कारण गंदा पानी पेयजल पाइप में पहुंच गया और मोटर चलाने पर नल से दूषित पानी आने लगा। इसके बाद बच्चों को स्कूल से बाहर गली में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। विद्यालय में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय हैं, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले शौचालय कम हैं। इससे बच्चों को शौचालय जाने के लिए भी इंतजार करना पड़ता है।
-

स्कूलों में मूल सुविधाएं बढ़ाने व स्थिति सुधारने के लिए सभी प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं। इसके लिए ग्रांट भी दी जाती है। यदि किसी स्कूल में ऐसी स्थिति है तो इसका निरीक्षण किया जाएगा। समस्या का समाधान किया जाएगा। - अशोक राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

स्कूल में गंदा पानी आने पर बाहर सड़क पर लगे हैंडपंप से पानी भरते बच्चे। संवाद

स्कूल में गंदा पानी आने पर बाहर सड़क पर लगे हैंडपंप से पानी भरते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें