जगाधरी। बिलासपुर रोड पर हरनौली गांव के पास बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार मजदूर को घायल कर दिया। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हरनौली गांव निवासी राहुल कुमार ने बताया वह पंजाब प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। शाम करीब छह बजे वह फैक्ट्री से छुट्टी करके साइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान हरनौली अड्डे के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक बाइक चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।