यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में घर के ताले तोड़ चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी अमित ने बताया कि वह रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित ग्रीन हैक कंपनी में नौकरी करते है। जबकि उसका भाई मोहन मारुति कंपनी गुरुग्राम में नौकरी करता है। वे दोनों भाई अपने परिवार के साथ बाहर ही रहते है। 19 दिसंबर की रात को वह घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर बैटरा, एलईडी व अन्य सामान चोरी था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।