यमुनानगर। अमादलपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि गांव भगवानगढ़ निवासी 55 वर्षीय सतीश कुमार मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। वह शुक्रवार शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गांव अमादलपुर के पास पहुंचा तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीर ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। बूड़िया थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वाहन और उसके चालक का पता लगा रही है। संवाद