फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रीको रोमन में कुणाल, फ्री-स्टाइल में माधव अव्वल

Mon, 24 Jun 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में रविवार को लड़कों-लड़कियों की जिला कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार, कुमारी व जिला केसरी की प्रतियोगिताएं हुईं। दो दिन चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु व वजन वर्ग के खिलाड़ियों में एक-एक मुकाबला हुआ। इनमें 45 किलोग्राम भारवर्ग की ग्रीको रोमन श्रेणी में तेजली खेल परिसर की सरकारी नर्सरी से कुणाल पहले, इसी नर्सरी से संग्राम दूसरे व तनिष तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं 48 किलोग्राम भारवर्ग में राघव पहले, 48 किलोग्राम भारवर्ग की फ्री-स्टाइल श्रेणी में तेजली खेल परिसर की सरकारी नर्सरी से माधव व 51 किलोग्राम भारवर्ग में तरुण विजेता रहे। आज (सोमवार) प्रतियोगिता के अन्य राउंड व अंतिम मुकाबले होंगे, जिनके विजेताओं को जिला कुमार, कुमारी, केसरी व अन्य खिताब मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अजीजपुर कलां के अखिल शर्मा अखाड़ा, महाराणा प्रताप चौक समीप बिसा सिंह कुश्ती अखाड़ा, दड़वा के श्रीसत्य साई जागृति विद्या मंदिर स्कूल, रादौर के हरिओम शिव ओम पब्लिक स्कूल, शादीपुर गुरुकुल, तेजली खेल परिसर की सरकारी कुश्ती नर्सरी सहित बरसान, अमादलपुर, नाहरपुर व अन्य गांवों से करीब 300 पहलवान हिस्सा लेने पहुंचे।
अंडर-17, 21 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों में ग्रीको रोमन व फ्री-स्टाइल श्रेणी में विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले हुए। इनका अपने-अपने वर्ग व श्रेणी में पहले दिन एक-एक मुकाबला हुआ। जिनके अगले व अंतिम राउंड प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन सोमवार को होंगे। पहले दिन के मुकाबले जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से कुश्ती कोच अमित कुमार की देखरेख में हुए।
विज्ञापन

इस दौरान अमित सहित तकनीकी अधिकारी के तौर पर परमीत कुमार, अमन, सुमित, निखिल शर्मा, अंकित, निश्चय उपस्थित रहे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने भी प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर राजेश, रामकुमार पहलवान व अन्य नर्सरी, अखाड़े, अकादमियों, स्कूल के कोच सहित खिलाड़ियों के परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें