फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रसव के बाद महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 24 Jun 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि जब 21 वर्षीय अनु की हालत ज्यादा खराब हो गई तो उसे रेफर किया गया। हालांकि परिजनों ने कोई कार्रवाई किए जाने से मना कर दिया।
परिजनों के मुताबिक 21 वर्षीय अनु गर्भवती थी। उसे 21 जून को दर्द हुआ था। उसे डिलीवरी के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने एक बेटे को जन्म दिया। बाद में अचानक अनु की तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि स्टाफ ने उन्हें अनु से मिलने तक नहीं दिया गया। बाद में अचानक कहने लगे की अनु की तबीयत ज्यादा खराब है इसलिए उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज में ले जाएं। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके चेहरे पर ऑक्सीजन लगा रखी थी जिससे उन्हें पता भी नहीं चल रहा था कि वह जिंदा थी या मर चुकी। उन्होंने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला का कहना है कि अनु की तबीयत खराब है इसके बारे में परिजनाें को पहले ही बता दिया गया था। स्टाफ या डॉक्टर की कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें