प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी व अन्य। संस्थान
रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच भजन गायन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, लवप्रीत द्वितीय व रिया एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम शिल्पी गुप्ता, अदिति चौहान, काम्या व सलोनी की अगुवाई में हुआ। विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य प्रमोद ग्रोवर ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम, सादगी, सत्य व अहिंसा जैसे मूल्यों को सुदृढ़ करने में सहायक होते हैं। संवाद