यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव मुजाफत कलां में दो किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल से तार चोरी हो गया। दोनों किसानों की शिकायत पर थाना प्रतापनगर पुलिस ने अज्ञात पर दो मुकदमे दर्ज किए। गांव मुजाफत कलां निवासी श्याम सिंह व गौरव कुमार ने बताया कि उनके खेतों में लगे ट्यूबवेलों से कई मीटर बिजली के तार चोरी कर लिए गए। खेतों में पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद