यमुनानगर/बिलासपुर। प्राचीन तीर्थ कपाल मोचन क्षेत्र की कायाकल्प होने वाली है। यहां के पवित्र सरोवरों में अब 12 महीने पानी रहेगा।
जिला प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने इसके लिए में काम शुरू कर दिया है। कपालमोचन के सरोवरों में पानी भरने का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे यहां साल भर आने श्रद्धालु सरोवरों में स्नान कर सकेंगे।
गौरतलब है कि प्राचीन तीर्थ स्थल कपालमोचन में ऋण मोचन, कपालमोचन और सूरजकुंड सरोवर हैं। जिला प्रशासन कपालमोचन मेले के दौरान इन सरोवरों और पूरे कपालमोचन क्षेत्र की सुध लेता था। मेले के दौरान यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
मेला खत्म होने के बाद यहां के पवित्र सरोवरों में पानी सूख जाता था, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र सरोवरों में स्नान की हसरत अधूरी रह जाती थी। प्रशासन और श्राइन बोई द्वारा सूरजकुंड, कपाल मोचन सरोवर में साफ पानी भरवा दिया गया है।
प्रशासन की ओर से ऋण मोचन और कपालमोचन सरोवरों को पक्का भी करवाया जा रहा है। सूरजकुंड और कपाल मोचन में पानी साफ रहे इसके लिए सरोवर में पांच हजार मछली के बीज डलवाए जा रहे हैं, जो कि पानी की स्वच्छता को बनाए रखेंगे।